न्याय की मांग: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे मुरलीधर झा और शिवदानी झा

जमाबंदी को रद्द कर भूमाफियाओं पर कार्रवाई करे जिला प्रशासन

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। जिले में भूमाफियों और पदाधिकारियों के गठजोड़ से आम आदमी त्रस्त हैं। तभी तो साहेबपुरकमाल प्रखंड के सनहा पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी मुरलीधर झा और उसी पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी शिवदानी झा अपर समाहर्ता बेगूसराय के विरुद्ध डीएम कार्यालय के दक्षिणी द्वार हड़ताली चौक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर गुरुवार को बैठ गए हैं। पीड़ित मुरलीधर झा और शिवदानी झा ने बताया कि खाता संख्या: 133, खेसरा संख्या: 3807, रकबा: 81 डिसमिल, मौजा सनहा की उक्त जमीन पर उनका वर्षों से शांतिपूर्ण दखल कब्जा है। उक्त खतियानी जमीन को प्रखंड के चर्चित भूमाफियाओं के द्वारा गलत दस्तावेज बनाकर छह विभिन्न व्यक्तियों के हाथों बेच दिया गया। उन्होंने बताया कि जमाबंदी संख्या 9 में अंकित भूमि बकाश्त की भूमि है जबकि हमारी जमीन खतियान के आधार पर रैयती है। उन्होंने जमाबंदी वाद संख्या 30/22 को अविलंब रद्द करते हुए उक्त जमीन के क्रेता, विक्रेता और जमीन के दलालों के विरुद्ध सुसंगत कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने मांग किया है कि सक्षम पदाधिकारियों के द्वारा जांचोपरांत जमाबंदी संख्या 9 को रद्द करते हुए उनके नाम से जमाबंदी सृजित की जाए। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठकर न्याय की गुहार लगाने वाले पीड़ितों ने डीएम से मांग किया है कि गरीब ब्राह्मणों का आर्थिक और मानसिक शोषण रोका जाए और संलिप्त दोषियों पर अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए अन्यथा उनका यह भूख हड़ताल लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button