सोनी सब के आने वाले शो हस्तिनापुर के वीर में विवाना सिंह निभा रही हैं करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ गांधारी का किरदार

 

मुंबई, मई 2026: सोनी सब लेकर आ रहा है एक भव्य पौराणिक प्रस्तुति हस्तिनापुर के वीर, जो पांडवों और कौरवों के अनकहे बचपन को सामने लाता है। यह शो उनके रिश्तों, मूल्यों और उन घटनाओं को गहराई से प्रदर्शित करेगा, जिन्होंने उनकी तकदीर तय की। कहानी को और मज़बूत बनाते हुए, मशहूर अभिनेत्री विवाना सिंह इस शो में गांधारी का किरदार निभा रही हैं। गांधारी हस्तिनापुर की रानी और ऐसी माँ हैं, जिनका प्यार और फैसले उनके बच्चों पर गहरी छाप छोड़ते हैं।

विवाना सिंह, जो अक्सर अलग-अलग किरदारों में नज़र आती हैं, अपने अभिनय में सहज गहराई और गरिमा लाती हैं। हस्तिनापुर के वीर में वे गांधारी को एक बेहद स्नेहमयी और संवेदनशील माँ के रूप में निभा रही हैं, जो अपने बच्चों की भावनाओं को समझती हैं, लेकिन अक्सर करुणा और अनुशासन के बीच उलझ जाती हैं। उनकी यात्रा उस लगातार आंतरिक संघर्ष को दर्शाती है, जिसमें वे अपने बच्चों को सुरक्षित रखना चाहती हैं, लेकिन साथ ही अपने पद की ज़िम्मेदारियों को निभाने को भी दरकिनार नहीं कर सकती हैं। यही उन्हें कहानी में एक गहरी और भावनात्मक उपस्थिति बनाता है।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, विवाना सिंह ने कहा, “गांधारी का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद रोमांचक है, क्योंकि वह सतह पर दिखने से कहीं ज़्यादा गहरा है। मुझे उनके मौन उतना ही आकर्षित करते है, जितनी उनकी ताकत, क्योंकि कई बार वे सब समझती हैं, लेकिन प्रतिक्रिया देने के बजाए संयम चुनती हैं। इस किरदार की तैयारी करते हुए, मैं उनके आंतरिक संघर्षों को खोज रही हूँ कि कैसे उनकी करुणा कई बार अनुशासन पर भारी पड़ जाती है और कैसे यह उनके बच्चों के साथ रिश्तों को आकार देता है। मैं सच में इन परतों को सामने लाने और गांधारी को एक ऐसी शख्सियत के रूप में प्रदर्शित करने के लिए उत्साहित हूँ, जो मज़बूत होने के साथ-साथ बेहद मानवीय भी है।”

हस्तिनापुर के वीर के साथ दर्शक महाभारत की एक नई और भावनात्मक प्रस्तुति देख पाएँगे, जहाँ कहानी सिर्फ युद्धों तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन रिश्तों, मूल्यों और फैसलों को भी प्रदर्शित करती है, जिन्होंने इन महानायकों को गढ़ा।

देखिए हस्तिनापुर के वीर, जल्द ही सिर्फ सोनी सब पर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button