माफिया अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही का पर्याय बने कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह : दर्जनों गिरफ्तार
सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां आठ जिलों कानपुर देहात, इटावा,औरैया, कन्नौज, फतेहगढ़ ,जालौन ,ललितपुर और झांसी के अधिकार क्षेत्र वाली कानपुर जोन अपराधियों के खिलाफ कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में हर दृष्टिकोण से अव्वल चल रही है। मामला चाहे घटनाओं के सटीक खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी का हो या फिर जन समस्याओं के निस्तारण से संबंधित आईजीआरएस का।
अवगत कराते चलें कि आजकल एडीजी के रूप में कानपुर जोन की कमान योगी सरकार की मंशा के अनुरूप अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों की सहायता में भी सदैव अव्वल राष्ट्रपति तक के गोल्ड और प्लेटिनम समेत सभी तरह के मेडलों और पुरस्कारों के रुप में अनेक दुर्लभ उपलब्धियों के प्रसंसनीय धारक नोएडा के पहले सफल और सर्वोत्तम पुलिस कमिश्नर भी रहे भारत के कर्तव्यनिष्ठ और इमानदार आईपीएस अधिकारियों में से एक वरिष्ठ आई पी एस आलोक सिंह के हाथ में है।
सराहनीय और अनुकरणीय कार्यशैली वाले व्यवहार कुशलता के भी धनी, शिवत्व स्वभाव के भी माने जाने वाले सुप्रसिद्ध वरिष्ठ आईपीएस एडीजी आलोक सिंह का अबतक का जुझारू इतिहास यह साबित करता है कि उनकी कर्तव्य के प्रति प्रगाढ़ निष्ठा हर छोटी से छोटी घटना को भी बहुत गम्भीरता से लेकर पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाही और पीड़ितों की सहायता में भी सदैव अग्रणी रही है। उनके पास जो भी जाता है। वह निराश नहीं लौटता। जहां तक कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सफलता का सवाल है। कानपुर जोन के भगवान और भाग्य यानी कम भरोसे रहने वाले जुझारू एडीजी आलोक सिंह की नेतृत्व कुशलता योगी सरकार की मंशा के अनुरूप जनहित में हर दृष्टिकोण से सफल ही साबित हुई है ,क्योंकि ईश्वर में आस्था रखने वाले लोगों को विश्वास है कि संसार संचालक ईश्वर समय आने पर अच्छे बुरे कर्मों का फल अवश्य ही देता है। और वह इसके लिए जिन्हें अपना माध्यम बनाता है। आलोक सिंह जैसा वह जनहित में अपना कर्तव्य भी संपूर्ण ही निभाता है। कुल मिलाकर जनहित में विशुद्ध ईमानदारी का नाम आलोक है। दबाव में नहीं झुकने वाली निडरता का नाम भी आलोक है। पीड़ितों की हर संभव सहायता करने की मंशा का नाम आलोक है। अपराधियों के उनके कर्मों का फल देने की कर्तव्य निष्ठा का नाम आलोक है। वही आलोक जो प्रकाश का भी पर्याय है और वही प्रकाश जिसके दायरे में आने वाला कोई अपराधी बच नहीं पाता है। और ऐसा इसलिए भी क्योंकि जब जन्म धरती पर। मृत्यु धरती पर। और सारे अच्छे – बुरे कर्म धरती पर ,तो फिर इंसान उनका फल भी आसमान में नहीं धरती पर ही पाता हैं ,जिसके लिए ही परमेश्वर योगी ,मोदी ही नहीं आई पी एस आलोक सिंह भी बन जाता है।




