बेगूसराय की 8 लाख दीदियों को लखपति बनाने का है संकल्प: गिरिराज सिंह

एनडीए का बखरी विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। जिले की 8 लाख दीदियों को लखपति बनाने का संकल्प है। बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए 2 करोड़ 70 लाख जीविका दीदियां है। जीविका दीदियों के घर की एक महिला को उद्यमी योजना के तहत 10 हजार रुपये पहले दिए जाएंगे। उसके 6 महीने बाद फिर 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। यह पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की देन है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एनडीए के बखरी विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद नावकोठी स्थित द्वारिका पैलेस में कही।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 20 साल पहले और 20 साल बाद बिहार में क्या कुछ परिवर्तन हुआ है। यह सब कुछ आप लोग भी जानते हैं। 20 साल पहले लोग घर में ढिबरी जलाकर पढ़ते थे। अब बिजली घर-घर सरकार ने पहुंचा दी है। बिहार के लोगों को सरकार ने 125 युनिट बिजली फ्री कर दिया है। बिहार में शिक्षा की स्थिति लालू जी के समय में 37 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 87 फीसदी है। यह हमारी डबल इंजन की सरकार का देन है। अपहरण उद्योग लालू जी के समय में चल रहा था। अब चरवाहा विद्यालय के स्थान पर नीतीश-मोदी की सरकार में इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले हमारी बेटियों को स्कूल में क्या ड्रेस मिलता था, क्या साइकिल मिलता था। अब हमारी सरकार में दोनों चीजें मिल रही है। बिहार में नीतीश मोदी की सरकार ने सड़क, बिजली, पानी, शौचालय, स्वास्थ्य व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। लालू जी ने गरीबों के नाम पर कुछ नहीं किया। किया तो सिर्फ अपने खानदान के लिए किया। इसलिए इस बार एनडीए के जो भी प्रत्याशी बनकर आएंगे उन्हें जिताना है। बिहार सरकार के मंत्री व मुख्य अतिथि सुमित कुमार ने कहा कि पूरा बिहार 20 साल पहले नक्सलवाद और उग्रवाद से घिरा हुआ था। लेकिन आज बिहार में शिक्षा का विकास हुआ है। अब बिहारी कहलाना गर्व की बात है। मंत्री राज कुमार सिंह ने कहा कि अब बिहारी के बारे में दुनिया भर के लोगों की सोच बदल गया है। एक बिहारी सौ पर भारी। उन्होंने महिलाओं से अनुरोध किया कि एनडीए को वोट दिजिए और बिहार में फिर से सरकार एनडीए को बनाइए। इस सभा को लोजपा आर के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, रालोमो के प्रदेश महासचिव ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, हम के नेता शंकर मांझी, बखरी के पूर्व विधायक राम विनोद पासवान, रामानंद राम, जिप अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, जेडीयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, पूर्व युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित सन्नी के अलावे लोजपा आर के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, हम के जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार, रालोमो के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह समेत कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने किया व कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ने की। मौके पर भाजपा नेता व नावकोठी पंचायत के मुखिया राष्ट्रपति कुमार उर्फ बिट्टू, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, जदयू के जिला प्रवक्ता अरुण महतो, भाजपा नेत्री कामिनी कंचन, पूर्व जिप सदस्य सीता देवी, पूर्व जिप अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, मीनू कुमारी, रानी गोस्वामी, अजय मंडल, भाजपा नेता नीतीश कुमार, सुनील चौधरी, रामा शंकर पसवान, मंजूर आलम, संगीता राय, पीके राय, अजय टाइगर, विधान प्रिय रंजन समेत सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button