जानी मानी टीवी और रेडियो पर्सनेलिटी आर. जे. रेखा राष्ट्रीय श्री शक्ति सम्मान 2025 से सम्मानित

*राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता*

नई दिल्ली, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में गंतव्य संस्थान द्वारा 30 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय स्त्री शक्ति सम्मान में आकाशवाणी, दूरदर्शन, और बीबीसी से जुड़ी आर. जे. रेखा को रेडियो एवं टीवी के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान सहित देश के अलग अलग राज्यों से लगभग 62 प्रतिभाशाली स्त्रियों को राष्ट्रीय स्त्री शक्ति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। जिनका चुनाव देशभर से 1039 महिलाओं में से चयन समिति द्वारा किया गया।
एवं 15 प्रतिभाशाली पुरुषों को गंतव्य राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2025 से अलंकृत किया गया। यह सम्मान देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सुपुत्र माननीय श्री सुनील शास्त्री (पूर्व सांसद एवं मंत्री), श्री मंगतराम सिंघल जी (पूर्व विधायक एवं मंत्री) और अन्य गणमान्य विभूतियों के कर कमलों द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों से विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
गणेश वंदना, दीप प्रज्वलन और दो नन्ही बच्चियों द्वारा नृत्य प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का आगाज़ किया गया।

इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अरविंद कुमार त्यागी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष (गंतव्य संस्थान दिल्ली), श्री मती डॉ. अर्चना त्यागी जी और उनके संस्थान की पूरी टीम ने सभी अवार्डीज को शुभकामनायें प्रेषित की। और एक शानदार आयोजन को सफल बनाने तक का सफर तय किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button