कैंसर बीमारी का इलाज करा बीमारी को दूर भगाएं,आष्टा
नई दिल्ली संवाददाता, धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल ने महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाया, और बताया कि इस खतरनाक बीमारी का इलाज संभव है बेसरते की पहले यह पकड़ में आ जाए। इस जागरूकता अभियान में विश्व प्रसिद्ध जादूगर ने अपना जादू दिखा कर तथा लाफ्टर योग द्वारा हंसने का कार्यक्रम द्वारा भी जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष सोमनाथ आष्टा ने भी कहा कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने के लिए हमें जागरूकता की खास जरूरत है, आष्टा ने हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा, शुरुआत कैंसर की जांच करवा कैंसर को दूर भगाएं।



