छात्रों के लिए तकनीकी शिक्षा और कैरियर मार्गदर्शन का केंद्र बना वीपीएस कम्प्यूटर: वी.एन. ठाकुर
वीपीएस कम्प्यूटर में लगभग 60 छात्र-छात्राओं का प्रमाणपत्र वितरण एवं कैरियर काउंसलिंग से मिला नया मार्गदर्शन
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। वीपीएस कम्प्यूटर, कल्याण केंद्र, रिफाइनरी टाउनशिप शाखा बेगूसराय में प्रमाण-पत्र वितरण सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक वी.एन. ठाकुर, महाप्रबंधक ललन कुमार सिंह व अन्य शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बीरेन्द्र कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शुभम कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम में एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन के कुल 40 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।जिनमें 10 मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र के साथ मैडल देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें श्रेया कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रिया कुमारी, निशा कुमारी, भारती कुमारी, मो. शाद आलम, सोनाली गुप्ता, नूर सबा, श्रेयस मधुकर, अमन कुमार, अंकित कुमार आदि प्रमुख हैं। इस अवसर पर संस्थान निदेशक वी.एन. ठाकुर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि
यह प्रमाणपत्र केवल एक कागज़ का टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह आपके संघर्ष, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की पहचान है। मैं आशा करता हूं कि आप सभी अपनी मेहनत और प्रतिभा से इसी तरह संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे। मैं सभी पुरस्कृत प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देता हूं। साथ ही उन सभी शिक्षकों का भी आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने इस सफलता के पीछे भरपूर मेहनत व सहयोग किया है।
आज का युग तकनीक प्रधान है।शिक्षा वही सार्थक है, जो आपको समाज और करियर दोनों में सफल बनाए। हमारा संस्थान छात्रों को तकनीकी, नैतिक और व्यावहारिक दृष्टिकोण से तैयार कर रहा है, ताकि वे अपने जीवन में नई ऊँचाइयों को छू सके। महाप्रबंधक ललन कुमार सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को अनुशासन, कौशल और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है। चाहे डिग्री पाठ्यक्रम हों जैसे बीसीए, बीबीए, बीएलआईएस, बीजेएमसी या फिर व्यावसायिक डिप्लोमा वीपीएस कम्प्यूटर हर क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर माहौल उपलब्ध करा रहा है। इस कार्यक्रम की सफलता में सौम्या, संतोष कुमार सहित सभी शिक्षक एवं अन्य सहयोगी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



