जागरूकता: किसानों को जूट उत्पादन की आधुनिक तकनीक, फसल प्रबंधन, प्रसंस्करण की दी गई जानकारी

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता।प्रखंड के प्रदान प्रशिक्षण सभागार में भारतीय पटसन निगम लिमिटेड एवं नेशनल जूट बोर्ड और प्रदान के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को पटसन (जूट) उत्पादन की आधुनिक तकनीक, फसल प्रबंधन, प्रसंस्करण एवं विपणन संबंधी जानकारी प्रदान करना था। एसएमएस शिवचंद्र कुमार ने बताया कि जूट की खेती से किसानों को अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो सकती है। इसके उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। किसानों को जूट की खेती में लगने वाली लागत, लाभ एवं सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अफ़साना रोजी ने विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। जिससे यह स्पष्ट होता है कि अब महिलाएं भी खेतीबाड़ी और आय संवर्धन से जुड़ी योजनाओं में रुचि ले रही हैं। इस अवसर पर भारतीय पटसन निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को प्रशिक्षण एवं तकनीकी जानकारी देने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। इस प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि को उन्नत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में चंद्रमुखी, खुशबू, रजनीश, अवतारी महतो, अजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button