स्वर्णप्राशन अभियान में 258 बच्चों पिलाई गई स्वर्ण प्राशन दवा की खुराक

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में गुरुवार को स्वर्णप्राशन अभियान के तहत 258 बच्चों को स्वर्ण प्राशन के दवा की खुराक पिलाई गई। समारोह का उद्घाटन प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर आम जनता एवं बच्चों को संबोधित करते हुए डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी ने लोगों से अपील की कि स्वर्ण प्राशन अभियान की निर्धारित तिथि पर अपने बच्चों को महाविद्यालय में लाकर उन्हें शारीरिक रूप से एवं मानसिक रूप से सफल बनाने का कार्य करें। प्राचार्य डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्ण प्राशन की दवा महाविद्यालय के रस शास्त्र विभाग में सोने के भस्म से तैयार की जाती है। इस दवा की गुणवत्ता उच्च स्तर की होती है। हमारे रस शास्त्र विभाग के डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर प्रमोद कुमार एवं डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह के देखरेख में यह दवा तैयार की जाती है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के शास्त्रों में वर्णित है कि स्वर्णप्राशन की दवा बच्चे ने प्राप्त किया। वह मानसिक और शारीरिक रूप से सबल हो जाता है।

स्वर्ण प्राशन के खुराक में बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रखने की क्षमता है। महाविद्यालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव कुमार शर्मा ने सभी बच्चों की जांच की। महाविद्यालय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा की व्यवस्था एवं निगरानी में यह कार्य संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ राजीव कुमार शर्मा के अलावे डॉ लाल कौशल कुमार, डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर विजेंद्र कुमार, डॉक्टर दिनेश कुमार, डॉक्टर किश्वर सुल्ताना, डॉक्टर उर्वशी सिंन्हा, डॉ रामसागर दास आदि ने सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button