विकसित उत्तर प्रदेश /2047 अभियान” के अंतर्गत जनपद में प्रबुद्धजनों का संवाद

मेडिकल छात्रों से लेकर किसानों व उद्यमियों, महिला समूहों तक, हर वर्ग ने दिए विजन 2047 के सुझाव

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी । प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “विकसित उत्तर प्रदेश /2047” के क्रम में जनपद बाराबंकी में आज 8 सितम्बर को वरिष्ठ प्रबुद्धजनों का प्रवास एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। जनपद की नोडल अधिकारी/अपर मुख्य सचिव आबकारी/गन्ना श्रीमती वीना कुमारी मीना,शासन स्तर से नामित प्रबुद्धजन वरिष्ठ से0नि0 आईएएस मुकुल सिंघल, से0नि0आईएफएस डॉक्टर रश्मि कांत शुक्ल, से0नि0आईआरएसएस धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व पूर्व निदेशक पशुपालन डॉक्टर एस0के0 श्रीवास्तव आदि अधिकारी दिनभर विभिन्न वर्गों से संवाद किया। इस दौरान जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने आये हुए प्रबुद्धजनों एवं नोडल अधिकारी महोदया का स्वागत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की पिछले आठ वर्षों की विकास यात्रा को जनमानस के सामने प्रस्तुत करना और आगामी विजन, 2047 के लिए जनसहभागिता आधारित रोडमैप तैयार करना रहा।
हिन्द मेडिकल कॉलेज के ऑडोटोरियम में प्रथम सत्र के अंतर्गत प्रबुद्धजनों ने मेडिकल और टेक्निकल विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।मेडिकल छात्रों ने सुझाव दिया कि आने वाले समय में चिकित्सा शिक्षा को ए.आई. आधारित तकनीकों से जोड़ा जाए, ताकि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भविष्य की चुनौतियों का सामना बेहतर तरीके से कर सकें। टेक्निकल छात्रों ने रोजगारोन्मुखी शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं की उपलब्धता और स्टार्ट-अप संस्कृति को बढ़ावा देने पर बल दिया।
विभागीय अधिकारियों के साथ विजन 2047 के अंतर्गत भविष्य की योजनाओं पर चर्चा , कलेक्ट्रेट लोक सभागार में 12 प्रमुख सेक्टरों , कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, अवसंरचना, सामाजिक सुरक्षा, वित्तीय समावेशन आदि के अधिकारियों ने पिछले आठ वर्षों की उपलब्धियां प्रस्तुत कीं।
प्रबुद्धजनों ने अधिकारियों से सीधा संवाद करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भी स्थानीय स्तर की चुनौतियों व भविष्य की प्राथमिकताओं को साझा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button