पत्नी सुख के चक्कर में कानपुर में लुटेरी दुल्हन का शिकार हुआ रिटायर्ड सीओडी कर्मी

लाखों की जरूरत लेकर भागी लुटेरी दुल्हन की तलाश जारी, सुराग अब तक नहीं पहले भी तकरीबन आधा दर्जन लोग हो चुके लुटेरी दुल्हनों का शिकार

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। पत्नी सुख के चक्कर में एकांकी जीवन बिताने वाला सेवानिवृत्ति सी ओडी कर्मी लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया। वह लाखों के जेवरात लेकर भाग गई ,जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन उसका सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। खास बात यह भी कि लुटेरी दुल्हन का शिकार होने वाला यह सीओडी कर्मी पहला नहीं है। इसके पहले भी तकरीबन आधा दर्जन लोग इसी तरह से शिकार बनाए जा चुके हैं।
प्राप्त विवरणके मुताबिक मूलरूप से सीतापुर निवासी रिटायर्ड सीओडी कर्मी 62 साल के हरीश कुमार शुक्ला के परिवार में कोई न होने के चलते वह एकाकी जीवन जी रहे थे। साथ ही नौकरी के दौरान वे सनिगवां में एक किराये के मकान में रह रहे थे।
तभी उनकी मुलाकात दूसरे मकान में किराये पर रहने वाली महिला (45) के साथ हुई। इसके बाद दोनों में बातचीत होती थी। हरीश कुमार ने बताया कि महिला ने उनके एकाकी जीवन को देखकर उनसे शादी कर देखभाल करने का झांसा दिया।
इसके बाद बीती 11 फरवरी 2025 को उन्होंने महिला से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। हरीश कुमार ने बताया कि वह महिला को लेकर सनिगवां में ही किराये के मकान में रहने लगे।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोप है कि एक-दो दिन रुकने के बाद महिला देर रात तीन लाख रुपए नगद और दो लाख की कीमत के जेवर लेकर फरार हो गई।पुलिस की तलाश कर रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button