मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम में प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में सुरक्षित शनिवार का आयोजन

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। विद्यालय के फोकल शिक्षक द्वारा प्रत्येक शनिवार को आपदा से बचाने के लिए बच्चों को अलग-अलग थीम पर जानकारी दी जाती है। नाव दुर्घटना एवं पानी में डूबने से बचाव के संदर्भ में बच्चों को जानकारी दी गयी। मौके पर फोकल टीचरों ने बताया कि वर्षा ऋतु में नदियों, तालाबों और गड्ढों में पानी का जल स्तर बढ़ा रहता है, जिसमें खासतौर से बच्चों के डूबने की संभावना बनी रहती है। सफेद पट्टी वाले नाव, रजिस्टर्ड नाव, जीवन रक्षक सामग्री वाले नाव पर ही सवारी करने की सलाह दी। जर्जर तथा ओवरलोड नाव पर कभी भी नहीं चढ़ना चाहिए। पानी में डूब रहे व्यक्ति को पानी से कैसे बचाया जाय और डूबे हुए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार का भी मॉक ड्रिल कराया गया। घटना के बाद जितनी जल्दी हो सके अस्पताल पहुंचाना चाहिए। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के फोकल शिक्षक कन्हैया कुमार, सिकंदर सहनी, देवेंद्र कुमार पासवान, हरिहर सहनी, प्रधानाध्यापक शंभू महतो, मंटून महतो, संजीत कुमार महतो, अशोक कुमार शर्मा, रणधीर कुमार, ललन कुमार सहित अन्य सहायक शिक्षक आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button