रॉबिन को दो सप्ताह के भीतर मिलेगी डॉक्टर की उपाधि

 

ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी। विवरण के अनुसार शनिवार सुबह एसबी सिंह सभागार लखनऊ विश्वविद्यालय में सीतापुर जिले के हरगांव ब्लॉक इलाके के ढोलई कला निवासी चैतन्य सिंह व कामिनी सिंह के पुत्र बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में सेवा दे रहे रॉबिन सिंह का इंटरव्यू लेने पहुंचे दिल्ली विश्वविद्यालय के परीक्षक प्रोफेसर आर.के.सिंह ने कैमरे की निगरानी में करीब 01 घंटे इंटरव्यू चला। इस दौरान शोध पर्यवेक्षक प्रोफेसर राजीव शुक्ला विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज लखनऊ विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय, वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राममिलन, ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह, सौरभ सिंह रैकवार,लखनऊ के युवा सामाजिक कार्यकर्ता शुभांशु प्रताप सिंह, शेरू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राममिलन ने बताया कि रॉबिन सिंह ने शोध की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। विश्वविद्यालय के नियमानुसार उन्हें दो सप्ताह में डॉक्टर की उपाधि मिलेगी। रॉबिन सिंह के लिए यह बड़ा ही स्वर्णिम दिन होगा। वहीं रॉबिन सिंह ने अपनी इस सफलता पर अपने भगवान के साथ माता पिता, शोध पर्यवेक्षक प्रोफेसर राजीव शुक्ला,प्रोफेसर राम मिलन व कॉमर्स फैकल्टी लखनऊ विश्वविद्यालय के सहयोगियों अपने मित्र शिवम चतुर्वेदी का आभार जताया है। इंटरव्यू फाइनल होने की सूचना जब उनके शुभचिंतकों को हुई तो उनके पैतृक गांव से लेकर दूरभाष पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button