बखरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में कारोबारी गिरफ्तार
बखरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में कारोबारी गिरफ्तार
प्रियंका कुमारी
बखरी, बेगूसराय संवाददाता। बखरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 95 बोतल 180 एमएल ऑफिसर च्वाइस ब्रांड की अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जो साउंड बॉक्स में शराब छिपाकर ले जा रहा था। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बखरी निवासी संजय साह का पुत्र सोनू कुमार तथा घाघरा निवासी प्रदुमन पासवान का पुत्र विष्णु उर्फ गोलू कुमार शामिल है। पुलिस ने सलौना स्टेशन रोड के पास इन दोनों को रंगे हाथ धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि शराब की ये खेप किसी दूसरे जगह सप्लाई करने जा रहा था। दोनों युवक साउंड सिस्टम का इस्तेमाल कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गुप्त सूचना और तत्पर कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस कार्रवाई से इलाके के शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, नावकोठी थाना क्षेत्र के ररियौना निवासी प्रभु राम के पुत्र जितेंद्र रविदास को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बखरी पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने एक बार फिर यह संकेत दे दिया है कि अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।




