कानपुर में योगी बोले- देश के अंदर छोटे-बड़े दो मियां, जिनको बांग्लादेशी घुसपैठियों से बहुत प्यार

- कांग्रेस और सपा पर यूपी के सीएम योगी ने किया जोरदार प्रहार

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज यहां सोमवार को ऐतिहासिक और पौराणिक बिठूर पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयोजित जनसभा में सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इस समय देश के अंदर दो मियां हैं। एक छोटे मियां और एक बड़े मियां। इन्हें घुसपैठियों से बहुत प्यार है। ये बांग्लादेशी घुसपैठियों को गले लगाते हैं। लेकिन दलितों, वंचितों, गरीबों और युवाओं का अपमान करते हैं।
योगी यहीं नहीं रुके उन्होने आगे कहा कि हमे अपने विरासत पर गर्व है। सपा की 2012 में जब सरकार बनी तो संत रविदास नगर के नाम को हटा दिया। आज फिर से भदोही को संत रविदास नगर कर दिया गया है। अब काशी चमक गई है। अयोध्या और मां विंध्यवासिनी धाम फिर से चमक उठा है। अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया है।
सपा अध्यक्ष अखिल्श यादव पर हमलावर होते हुए सीएम योगी ने कहा कि- अखिलेश जी आपको सत्ता एक बार विरासत से मिल गई थी। काठ की हड़िया दोबारा नहीं चढ़ती। आपके कारनामे को देखकर प्रदेश की जनता आपको विदा कर चुकी है। दोबारा सपना देखना बंद कीजिए। उन्होंने कहा कि विरासत में एक बार गद्दी मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं मिलती। बुद्धि के लिए प्रयास करना होता है। जमीन पर उतरना होता है। और आपकी हरकतें को देख करके मैं कह सकता हूं कि आप गद्दी तो एक बार भले ही पा गए लेकिन अब गद्दी भी नहीं मिलने वाली है और बुद्धि तो पहले से ही नदारद थी।
इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं और सुविधाओं की भी चर्चा की और कहा कि प्रदेश में अब तक 10 करोड लोगों को आयुष्मान भारत की सुविधा मिली है। प्रदेश में उज्ज्वला योजना में रसोई गैस का सिलेंडर ले रहे हैं और अभी दीपावली आ रही है। दीपावली में फिर से फ्री में सिलेंडर हर आयुष्मान और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थी को एक-एक फ्री में सिलेंडर उपलब्ध करवाने का काम करेंगे। छात्रों को हम लोग स्कॉलरशिप की सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के अंतर्गत हो गया है और बेटी की शादी केंद्र को लेकर के ₹100000 के अनुदान आज डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार दे रही है। बहन और भाइयों कोई भेदभाव नहीं। कानपुर कानपुरमें मेट्रो की सुविधा हो गई । कानपुर क जनप्रतिनिधि का लगातार मांग करते थे एयरपोर्ट ओर बढ़। एयरपोर्ट यहां का चालू हो गया। कानपुर में मांग होती थी कि लखनऊ को जोड़ने के लिए एक नया एक्सप्रेसवे मिल जाए। वह भी मिल गया। कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी अरुण पाठक, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, सरोज कुरील, मानवेन्द्र सिंह के साथ अन्य नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button