कल्पवास मेला की तैयारी को लेकर डीएम ने सिमरिया का लिया जायजा

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। रविवार को जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने सिमरिया धाम में आगामी 7 अक्टूबर से लगने वाले कल्पवास मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की। जिसमें मेला से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कल्पवास मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष, नगर आयुक्त नगर निगम बेगूसराय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button