*’मुखोमुखी’ कार्यक्रम पर पूर्व वाम पार्षदों का सवाल, नगर निगम चुनाव जल्द कराने की मांग**

 

**सिलीगुड़ी।** सिलीगुड़ी नगर निगम के “मुखोमुखी” कार्यक्रम को लेकर पूर्व वामपंथी पार्षदों ने सवाल उठाते हुए कहा कि कार्यक्रम में शहर की मूल समस्याओं और उनके समाधान पर कोई ठोस चर्चा नहीं हुई। प्रेस वार्ता में उन्होंने नगर निगम चुनाव जल्द कराने की मांग भी दोहराई।

पूर्व वामपंथी पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहरवासी रोजमर्रा की बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन का ध्यान इन मुद्दों की ओर नहीं है। उनका कहना था कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहर की कई सड़कें और रास्ते जर्जर हालत में हैं, जिनकी मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जानी चाहिए।

नेताओं ने कहा कि नगर निगम को जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान पर गंभीरता से काम करना चाहिए। उनका आरोप था कि “मुखोमुखी” कार्यक्रम में इन महत्वपूर्ण विषयों पर कोई ठोस पहल या घोषणा नहीं की गई।

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व पार्षदों ने नगर निगम चुनाव शीघ्र कराने की मांग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता जिसे अपना प्रतिनिधि चुनेगी, उसे वे पूरी तरह स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण स्थानीय निकाय की जवाबदेही भी प्रभावित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button