मातृशक्ति का सम्मान, उज्ज्वला से प्रकाशमान

*दीपावली पर सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिया गैस सिलेंडर का तोहफा*

 

*प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर (रिफिल) वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ*

*लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण — मा. मुख्यमंत्री ने दिया प्रेरक उद्बोधन*

*बलवान सिंह , बाराबंकी। दीपावली के शुभ अवसर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1,500 करोड़ रूपए की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अंगद सिंह माननीय सदस्य विधान परिषद, माननीय विधायक हैदरगढ दिनेश रावत एवं जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में किया गया। इस अवसर पर लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी का सीधा लाइव प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 336285 उज्जवला कनेक्शनधारक है जिसमे 240938 लाभार्थियों का आधार सत्यापित है जिन्हें अक्टूबर से दिसम्बर 25 एवं जनवरी से मार्च 25 तक गैस बुक कराने पर नि:शुल्क रिफिल का लाभ प्राप्त होगा। गैस बुक कराकर रिफिल प्राप्त करने के बाद लाभार्थी के खाते में केन्द्रांश धनराशि रूपया 335 एवं राज्यांश धनराशि रूपया 555 अन्तरित किया‌ जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंगद सिंह मा० सदस्य विधान परिषद द्वारा घरेलू गैस के उपयोग एवं महिलाओं के जीवन में इससे उत्पन्न होने वाली आसानी के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला गया। माननीय विधान परिषद सदस्य द्वारा जनपद के लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर सब्सिडी का डेमो चेक का वितरण किया गया। उन्होंने सभी लाभार्थियों से कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा वर्ष में दीपावली के त्यौहार व होली के त्योहार पर एक-एक निशुल्क सिलेंडर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आप लोगों को उपलब्ध कराया जाता है आप लोग इस योजना का लाभ उठाएं। जिन लोगों ने अपने बैंक खातों पर ई केवाईसी नहीं कराई है वह करा ले ताकि इस योजना का लाभ आप लोगों को मिल सके।
माननीय विधायक हैदरगढ द्वारा मिशन शक्ति और गैस के उपयोग तथा शेष लाभार्थियों के‌ ईकेवाईसी पूर्ण कराकर सबको लाभ दिलाने के प्रयास को तेज किए जाने की अपेक्षा की गयी। मा०अतिथिगण द्वारा प्रतीक स्वरूप उज्ज्वला के दस लाभार्थियों को प्रतीक स्वरूप चेक प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि लाभार्थी अपने स्तर से उपभोक्ता दर पर भुगतान कर रिफिल प्राप्त करेंगे, जिसके उपरांत सब्सिडी की राशि उनके आधार-प्रमाणित बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि केवल वही लाभार्थी योजना का लाभ शीघ्र प्राप्त कर सकेंगे जिनके बैंक खाते आधार से लिंक एवं प्रमाणित हैं। अतः जिनका खाता अभी लिंक नहीं है, वे तत्काल अपने बैंक व संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर इसे प्रमाणित कराएँ।
उन्होंने अपील की कि लाभार्थी अपने गैस एजेंसी से आधार प्रमाणीकरण अवश्य करा लें, ताकि नि:शुल्क उज्ज्वला गैस सिलेंडर की राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।अन्त में जिलाधिकारी महोदय द्वारा अतिथियों को आभार ज्ञापित किया गया ।
कार्यक्रम में राजकुमार सिंह यादव अपर जिलाधिकारी ,नोडल उज्जवला दिग्विजय सिंह, विक्रय प्रबन्धक इंडियन ऑयल श्री लवनीश यादव आलोक मिश्रा ,दिव्या शर्मा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी , आपूर्ति निरीक्षक अवधेश पांडेय, इमरान मंजूर तथा गैस एजेन्सी एशोसिएसन से अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार ,अनिल कुमार एवं मनोज इत्यादि उपस्थित रहें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button