बिहार कांग्रेस में नेताओं का घोर आकाल, सहायक कर्मचारी बने सदाकत आश्रम के कर्ताधर्ता- आनन्द माधव
अजित प्रसाद /पटना: बिहार कांग्रेस के समर्पित नेताओं ने एक बयान जारी कर कहा है कि, एसआईआर (SIR) के विरूद्ध दिल्ली में 14 दिसंबर को प्रस्तावित महारैली की तैयारी पूरे देश में जोरों से चल रही है, लेकिन बिहार कांग्रेस में यह तैयारी सिर्फ हवा हवाई दिखाई दे रही है। वास्तव में बिहार कांग्रेस में इनदिनों नेताओं का घोर अभाव है। दरअसल पार्टी वर्तमान अध्यक्ष ने वर्तमान प्रभारी के निर्देश पर कई बडे नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है तथा कई नेताओं को “कारण बताओ नोटिस” दिया है। ऐसे में ये नेतागण अपने स्तर से रैली में भाग लेनें की तैयारी कर रहे हैं। हलॉंकि इंडिगो फियास्को के कारण हवाई यात्रा आम कार्यकर्ताओं के लिये असंभव है और ट्रेन में टिकट नही मिल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये नेतागण अपने साधन से सडक मार्ग या कुछ ट्रेन से 12 दिसंबर को कांग्रेस कार्यकर्तागण दिल्ली के लिये निकल रहे जिससे 14 के महारैली में भाग ले सकें।
वहीं दूसरी ओर सदाकत आश्रम में दिखावे के लिये दस-बीस लोगों के साथ तैयारी के नाम से बैठकें हो रही है पर कोई ऐसा ठोस अपील या काम नहीं हो रहा जिससे लोगों को मोटिवेट एवं एकत्रित किया जा सके। परंपरागत रूप से रैली के परिचय पत्र पर प्रदेश अध्यक्ष या संगठन महासचिव या अधिकृत अधिकारी का हस्ताक्षर होता है, पर अध्यक्ष को तो कार्यकर्ताओं को नोटिस देनें से ही फुर्सत नहीं है, इसलिये सदाकत आश्रम के सहायक का हस्ताक्षर परिचय पत्र (संलग्न) पर हो रहा है। कोई वरीय कांग्रेसी प्रदेश के वर्तमान व्यवस्था के साथ नहीं है। यह एक अफसोस जनक स्थिति है। इन नेताओं ने 2025 कांग्रेस के सभी विधानसभा प्रत्याशियों से भी अपील की है कि वे कम से कम 500 लोगों को अपनें-अपनें क्षेत्रों से इस महारैली में भाग लेनें के लिये दिल्ली ले जायें क्योंकि पार्टी ने उन सबों पर विश्वास कर उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था। उनका यह कर्तव्य बनता है कि वे रैली सफलता के लिये पूरा प्रयास करें।
बयान देनें वाले नेताओं में प्रमुख आनन्द माधव, सदस्य- एआईसीसी, छत्रपति यादव, पूर्व विधायक, राजकुमार राजन, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, नागेंद्र पासवान विकल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, कैसर खान, पूर्व महासचिव, सूरज सिन्हा, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस, प्रद्युम्न यादव, अध्यक्ष, खेल संकाय, बिहार कांग्रेस, वरीय कांग्रेसी उर्मिला सिन्हा नीलू, शौकत अली, अजय प्रताप सिंह, रेखा पटेल, वसी अख्तर, रीना देवी, बी के विधार्थी आदि हैं।




