नारेहड़ा में गोगाजी मंदिर पर शिवपुराण कथा का शुभारंभ,

101 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा, गांव में गूंजे जयकारे,

 

नारेहड़ा। ग्राम नारेहड़ा स्थित गोगाजी मंदिर परिसर में रविवार को शिवपुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा आरंभ से पहले 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए आजाद चौक स्थित कथा स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए डीजे की मधुर धुनों पर नृत्य करती और भक्ति गीत गाती हुई चल रही थीं। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा गांव शिवमय वातावरण में डूब गया। कथा व्यास पंडित सूर्यकृष्ण शास्त्री (वृंदावन धाम) ने प्रथम दिवस की कथा में शिवपुराण का महात्म्य सुनाते हुए कहा कि भगवान शिव ही सृष्टि के आरंभ, पालन और संहार के मूल आधार हैं। शिवपुराण का श्रवण करने वाला व्यक्ति जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त करता है। कथा आयोजन में पंडित मुकेश गौतम, नीरज गौतम, सूरज गौतम, श्रीराम, अनिल, नरसिंह मंदिर के महंत बंटी महाराज, शेर सिंह, पवन सिंह, विष्णु जोशी, विष्णु शर्मा, बिल्लूराम जांगिड़, राजेंद्र सिंह, अशोक जोशी, जगदेव सिंह, संजय जोशी, विनोद सैन, राजेंद्र जांगिड़, सीताराम सैनी, रमेश लोदिका, रामसिंह, शंकर सिंह सहित अनेक श्रद्धालुओं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button