बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सम्राट सरकार के खिलाफ आंदोलन

-9 जून को प्रखंड तो 17 जून को मुख्यालय पर धरना

-जन सरोकार के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा
भारत पोस्ट संवाददाता 
पटना। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से महंगाई, बेरोजगारी, गिरती स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था, भ्रष्टाचार तथा अन्य जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी 9 जून को गयाजी के सभी प्रखंड मुख्यालयों और 17 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना.प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने दी।
जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि आज बिहार की जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और बदहाल स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन मूलभूत समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए दूसरे मुद्दों को उछाल रही है।
राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि कभी बंगला विवाद तो कभी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की सुरक्षा में कटौती जैसे मुद्दों को उठाकर सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहती है जन सरोकार के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। जन सरोकार के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा जनता के मुद्दों पर संघर्ष करता रहा है और आगे भी मुद्दा आधारित राजनीति के जरि, सरकार को आईना दिखाने का काम करेगा।
सुभाष यादव ने बताया कि जिले के सभी 24 प्रखंड अध्यक्षों समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरना कार्यक्रम को व्यापक रूप से सफल बनाने में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button