तेज रफ्तार कार ने हवलदार को कुचला

-दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी जब्त

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। बाहरी.उत्तरी दिल्ली के अलीपुर थाना पुलिस ने बुधवार रात दिल्ली पुलिस के एक हवलदार 38 साल के अमित को कुचलने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान कुलदीप उर्फ करण और नीरज के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके कब्जे से गाड़ी जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया था।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मूल रूप से सोनीपत हरियाणा के रहने वाले अमित अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बाहरी दिल्ली में रहते थे। वह दिल्ली यातायात विभाग में हवलदार के पद पर तैनात थे। फिलहाल उनकी तैनाती नरेला ट्रैफिक सर्किल में थी। बुधवार को उनकी ड्यूटी एनएच.44, सिंघु बॉर्डर के नजदीक थी। देर शाम को वह मेन रोड पर गति की निगरानी के लिए स्पीड मॉनिटरिंग मशीन ;स्पीड गनद्ध लगा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button