बाबू जगजीवनराम राष्ट्रीय प्रतिष्ठान की सहायता से विकास जिंदा है संस्था द्वारा महान संत नामदेव की पुण्यतिथि समारोह सफलतापूर्वक आयोजित
विकास जिंदा है संस्था द्वारा सामाजिक न्याय और अधिकारिकता मंत्रालय भारत सरकार
नई दिल्ली के अधीनस्थ बाबू जगजीवनराम राष्ट्रीय प्रतिष्ठान के सहयोग से महान संत नामदेव की पुण्यतिथि समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की आयोजक विकास जिंदा है संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुनीता शर्मा ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के राजापुरी स्थित शहीद रामप्रसाद बिस्मिल वाटिका में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण पश्चिम देल्ही के सांसद आदरणीय श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी,विधायक श्री कुलदीप सोलकी,क्षेत्रीय निगम पार्षद श्री मति सुषमा पवन राठी,पूर्ण निगम पार्षद श्री पावन राठी,जिला मजिस्ट्रेट मेकला चैतनय प्रसाद,उत्तराखंड के पूर्ण राज्य मंत्री श्री राम कुमार वालिया जी,उर्दू दूरदर्शन के प्रोडयूसर सैयद नज़्म इकबाल,डॉ चंद्र मोहन भगत ,बाल्मीकि प्रसाद सिंह (समाज सैवी) फ्लाइट लफ्तिनंत डॉ निर्मल प्रसाद,भूत पूर्व सैनिक भीम सिंह चौहान,अनेक मीडिया बंधु,समाज सैवी संस्थाएँ,व कवियों की एक बृहत् शृंखला आमंत्रित थी।
अनेकों गणमान्य लोग समारोह मे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, गणेश वंदन,सरस्वती वंदन,व नृतय के साथ हुआ। डॉक्टर सुनीता शर्मा द्वारा संत नामदेव जी के जीवन वृतांत और शिक्षाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने अपनी कविताओं से सभी का मन जीत लिया।
विकास जिंदा है संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुनीता शर्मा ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ठ अतिथियों को सम्मानित भी किया।संत नामदेव के बारे मे अनेक अतिथियों ने उनकी अनेक चमत्कारी कहानियाँ बताई पश्चात पृष्णोत्रि कार्यकर्मों भी किया गया
कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से चारचाँद लगाने वालों में कुछ खास लोग रहे मुकेश भोगल, पूजा वशिष्ठ, वीके शर्मा, सुनील शर्मा, राजबीर सोलंकी, कुलदीप सिंह मारवाह, सुषमा, रानी देवी, संजू भारती, राधा कुमारी आदि।
कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य अतिथियों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी थी।
संस्था की अध्यक्ष ने आये ही सभी अतिथियों का धन्यवाद किया व राष्ट्र गान के साथ कार्य कर्म का समापन किया गया


