यूपी अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में कानपुर में उमड़े भाजपाई : जाम से हुई भारी परेशानी

 

सुनील बाजपेई
कानपुर । उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आज गुरुवार को पहली बार कानपुर आए पंकज चौधरी के स्वागत में भाजपायों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कई जगह जाम लगने के फलस्वरूप राहगीरों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं में आपस में भिड़ंत भी हुई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगमन पर इस भव्य स्वागत के दौरान जाजमऊ से शहर में प्रवेश करते समय गंगा के रास्ते नावों से केसरिया गुब्बारे भी उड़ाए गए। इस अनोखे स्वागत में मछुआरा समाज की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। इस बीच गंगा घाट से लेकर शहर की सीमा तक उत्साह का माहौल नजर आया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्षपंकज चौधरी के स्वागत कार्यक्रम में कानपुर समेत आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन के जरिए प्रदेश अध्यक्ष पर फूल बरसाए। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। यही नहीं प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर जाजमऊ और आसपास के मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी, जिससे राहगीरों को भी भारी कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा।
आज गुरुवार को यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत को भव्य बनाने के लिए जाजमऊ स्थित स्वागत स्थल पर करीब 200 किलो फूलों की व्यवस्था की गई थी। रोड शो के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। उनके स्वागत के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ,विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूर्व विधायक अजय कपूर ,महापौर प्रमिला पांडे, कानपुर बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रकाश पाल सहित सभी सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button