रिश्वतखोर एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार

-8 हजार रुपये लेते ही निगरानी टीम ने दबोचा

-डायरी मैनेज करने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
भारत पोस्ट संवाददाता
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज स्थित राजेपुर ओपी में तैनात एक सहायक अवर निरीक्षक ;एएसआई. को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पटना से पहुंची विशेष टीम ने एएसआई मुन्ना को 8 हजार रुपये घूस लेते ही दबोच लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, बरूराज थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी बबन पासवान का अपने पड़ोसी मोहन पासवान से विवाद चल रहा था। इस मामले की जांच एएसआई मुन्ना यादव कर रहे थे। आरोप है कि केस में मदद करने और डायरी ष्मैनेज करने के नाम पर उन्होंने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में 8 हजार रुपये में बात तय हुई।
रिश्वत नहीं देने की इच्छा होने पर बबन पासवान ने पटना स्थित निगरानी विभाग से शिकायत की। शिकायत की जांच में रिश्वत मांगने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे 8 हजार रुपये एएसआई को दिए। जैसे ही एएसआई ने रुपये लिए, पहले से मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद एएसआई के हाथ धुलवा गए. केमिकल की वजह से हाथ लाल हो गए। जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी एएसआई को अपने साथ पटना ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जाएगी और विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button