₹5.5 करोड़ के सरकारी धन के गबन का आरोप, CGST ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

Oplus_16908288

अजित प्रसाद,सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी में सरकारी धन की हेराफेरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग ने लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपये की सरकारी सब्सिडी का गबन करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मिथुन भगत पर आरोप है कि उसने केंद्र सरकार से उर्वरक (खाद) और अन्य कृषि सामग्रियों पर बड़ी मात्रा में सब्सिडी प्राप्त की थी।

नियम के अनुसार, यह रियायती सामग्री गरीब किसानों को उचित मूल्य पर दी जानी थी। लेकिन आरोपी ने किसानों को लाभ पहुँचाने के बजाय, उस सरकारी खाद को ऊंचे दामों पर खुले बाजार (Open Market) में बेच दिया। CGST विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस पूरी प्रक्रिया के जरिए लगभग ₹5.5 करोड़ के सरकारी राजस्व का गबन किया गया है। विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि इस रैकेट में क्या कुछ अन्य लोग या अधिकारी भी शामिल हैं।

गिरफ्तारी के बाद आज आरोपी मिथुन भगत को सिलीगुड़ी की अदालत में पेश किया गया, जहाँ से विभाग उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है ताकि घोटाले की तह तक पहुँचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button