परिचर्चा कर जगाई देशभक्ति की अलख

 

नई दिल्ली भारत पोस्ट संवाददाता , पश्चिमी दिल्ली के जय विहार में पंचकोसी फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस उत्सव का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर सैकड़ों बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावविभोर कर दिया। नन्हे—मुन्ने बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर भाषण देकर दर्शकों की खूब सराहना पाई।

उत्सव के दौरान दो महत्वपूर्ण विषयों— ‘आजादी के बाद भारत की ताकत’ और ‘समाज निर्माण में हमारी भूमिका’— पर परिचर्चा का आयोजन हुआ। इसमें डॉ. शंभू नाथ शास्त्री, नरेंद्र कोठारी, आनंद झा, केपी पाठक, अनिल चतुर्वेदी, अखिलेश सिंह, मनीष राठौर, बीआर विश्वकर्मा, रमन शर्मा और संजय पांडेय जैसे गणमान्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सभी ने बच्चों को शिक्षा, संस्कार और देशभक्ति का संदेश देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को नमन किया तथा सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

पंचकोसी फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील कुमार देव ने बताया कि कई स्थानीय संस्थाओं ने उत्सव में सहयोग कर समाज और देशहित में अपनी भागीदारी निभाई। फाउंडेशन के सदस्य— राजेंद्र प्रधान, जितेंद्र लाल, सुनील तिवारी, उमाशंकर, अंकित पंडित, एसके वर्मा, विनोद सिंह, प्रदीप आर्या, अंजनी वर्मा, ओम प्रकाश गिरि एवं प्रज्ञा देव के संयोजन से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button