पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित !

अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश !

 

कोटपूतली-
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त की अध्यक्षता में गुरुवार को जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी एसपी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

अपराधों पर कड़ी निगरानी के निर्देश—

पुलिस अधीक्षक दुष्यन्त ने गत वर्ष के आंकड़ों की तुलना करते हुए संज्ञेय अपराधों में कमी लाने और लोकल/स्पेशल एक्ट के तहत कार्रवाई में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने थानाधिकारियों को निर्देशित किया कि पोक्सो, बलात्कार, महिला अत्याचार और एससी/एसटी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर दो माह में निस्तारण किया जाए।

लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा—

पुलिस अधीक्षक ने पुराने लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण करने और चालान/एफ.आर. समय पर अदालत में पेश करने का भी निर्देश दिया। आपराधिक प्रवृत्ति के अपराधियों की पहचान कर गुंडा एक्ट और राजपासा के तहत सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

रात्रि गश्त और नाकाबंदी बढ़ाने का आदेश—–

थानाधिकारियों को रात्रि गश्त, नाकाबंदी और चेकिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया ताकि सम्पत्ति संबंधी अपराधों में अधिक से अधिक बरामदगी हो सके। उन्होंने वांछित अपराधियों और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कड़ी निगरानी रखने का भी आदेश दिया।

जनता से संवाद और पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता—

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया गया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली वैभव शर्मा, नीमराना शालिनी राज तथा पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र कुमार बुरड़क, पुलिस उप अधीक्षक विराटनगर शिप्रा राजावत, कृतिका यादव बहरोड़ और सचिन शर्मा नीमराना समेत जिले के सभी थानाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button