पोइला बैशाख पर तारापीठ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 

Oplus_16908288

बीरभूम : बंगाली नववर्ष के पहले दिन पोइला बैशाख के अवसर पर बीरभूम जिले के प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। साल के पहले दिन मां तारा के दर्शन और पूजा के लिए दूर-दूर से आए भक्तों की लंबी कतारें सुबह से ही देखने को मिलीं।
भक्त हाथों में पूजा की थाली और फूल लेकर मां तारा के दर्शन के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। केवल बाहर से आए श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि स्थानीय व्यापारी भी नए साल की शुरुआत ‘हलखाता’ के साथ मां की पूजा कर अपने व्यवसाय की उन्नति की कामना करते नजर आए।
मंदिर में तड़के सुबह मां तारा का स्नान कराकर मंगला आरती की गई, जिसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह के द्वार खोल दिए गए। दोपहर में मां को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा, जिसमें भात, दाल, पांच प्रकार की सब्जियां, पांच तरह की मिठाइयां, पुलाव, शोल मछली और पायेस शामिल है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा और निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button