वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप

32 की मौत, 10000 से ज्यादा घायल

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा शोक
विशेष प्रतिनिधि
नई दिल्ली। वेनेजुएला में आए सदी के सबसे विनाशकारी भूकंपों से मची भारी तबाही और जनहानि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी ने वेनेजुएला के नागरिकों के प्रति भारत की ओर से संवेदनाएं व्यक्त कीं और संकट की इस घड़ी में हर संभव मानवीय और चिकित्सा सहायता देने का भरोसा दिलाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा वेनेजुएला में आए ज़बरदस्त भूकंपों से हुई तबाही से बहुत दुख हुआ है। भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और वहाँ के लोगों, खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ खड़े हैं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वेनेजुएला के कैरेबियन तट पर आए इन दो शक्तिशाली भूकंपों में अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10000 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव और राहत दल लगातार युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं, जिससे हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, बुधवार शाम वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों के अंतराल पर दो बैक.टू.बैक भूकंप आए, जिन्होंने पूरे देश को हिलाकर रख दिया।
राष्ट्रपति ने देश भर के सभी डॉक्टरों और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को तुरंत अस्पतालों में रिपोर्ट करने का आदेश दिया है ताकि घायलों का त्वरित इलाज किया जा सके। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल.कॉलेजों की कक्षाएं अगले कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी गई हैं। विनाशकारी भूकंप के बाद बुनियादी ढांचे ;सड़क, बिजली और संचार. के ठप होने से वेनेजुएला में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में भारत द्वारा मदद की पेशकश दोनों देशों के मजबूत द्विपक्षीय और मानवीय संबंधों को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button