जिला स्तर पर विभिन्न खेलों का केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 21 अगस्त को जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज ट्रायल्स का आयोजन

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

बाराबंकी, 19 अगस्त। जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन की ओर ध्यान देने के उद्देश्य से जिला स्तर पर विभिन्न खेलों का 21 अगस्त 2025 को जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज ट्रायल्स का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। चयन/ ट्रायल्स में भाग लेने हेतु कर्मचारी/ अधिकारी को अपने विभाग द्वारा जारी कार्यमुक्त संबंधी प्रपत्र लाना अनिवार्य है।
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में राज्याधीन विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी ही भाग ले सकते हैं। ऑटोनोमस बॉडी जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के कर्मचारी (अध्यापक/ सहायक अध्यापक आदि) भाग नहीं ले सकते हैं। इस ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी उचित माध्यम से निर्धारित तिथि को समय से उपस्थित होकर ट्रायल्स में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर फिजिकल/स्किल टेस्ट में चयनित होने के उपरांत ही दिनांक 25 व 26 अगस्त 2025 को अयोध्या में आयोजित होने वाले मंडलीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु भेजा जाएगा। इन खेलों में टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल- टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्ट फिजिक्स, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो- खो शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button