द्वाराहाट विकासखंड में प्रधान संगठन अध्यक्ष का चुनाव 11 जनवरी
द्वाराहाट, अल्मोड़ा, द्वाराहाट विकासखंड में प्रधान संगठन अध्यक्ष का चुनाव 11 जनवरी को होना सुनिश्चित हुआ है।
द्वाराहाट विकासखंड में 122 ग्राम पंचायत है।
जिसमें से प्रधान संगठन का चुनाव अभी तक नहीं हुआ है। जिसके लिए नवनिर्वाचित प्रधानों द्वारा आज उपजिलाधिकारी द्वाराहाट और थानाध्यक्ष को शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए ज्ञापन दिया गया है।
ग्राम प्रधानों का कहना है कि इससे पूर्व 30 दिसंबर को चुनाव कराने की बात कही गई थी किंतु पर्याप्त संख्या बल के अभाव में उस दिन की बैठक को मात्र परिचय बैठक के रूप में ही सम्पन्न किया गया।
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का कहना है कि 11 जनवरी को विकासखंड के सभी प्रधानगण अनिवार्य रूप से इस मतदान में प्रतिभाग करने का कष्ट करें ताकि द्वाराहाट विकासखंड को प्रधान संगठन का अध्यक्ष मिल सके। प्रधान संगठन अध्यक्ष के दावेदारों ने विशेष अपील करते हुए कहा है कि इस चुनाव में सभी प्रधानगणों द्वारा स्वयं प्रतिभाग करना अनिवार्य है उनके प्रतिनिधि इसमें प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे।


