सम्मान निधि योजना को किसानों ने देखा पीएम का लाईव टेलीकास्ट
शकील बेग
नावकोठी, बेगूसराय। प्रखंड के समसा पंचायत भवन में किसान सम्मान निधि योजना के 20वीं किस्त के हस्तांतरण के अवसर पर पीएम का लाईव टेलीकास्ट दिखाया गया।प्रधानमंत्री के संबोधन को किसानों ने लाईव टेलीकास्ट को गंभीरता से सुना। 20वें किस्त मिलने के बाद किसान काफी खुश थे। पंसस सह प्रदान संस्था के सीआरपी गौतम गोस्वामी के द्वारा किसानों को पुनर्जीवी खेती के बारे में बताया गया। सरकार के द्वारा किसानों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। किसान सलाहकार सुनिल कुमार के द्वारा डीजल अनुदान प्राप्त करने के प्रक्रिया को विस्तार से बताया। मौके पर पंसस रंजीत कुमार महंथ, राधेश्याम तांती, रामानंदन गोस्वामी, रामपुकार गोस्वामी, जयनारायण महतो, सुरेश महतो, संजीता देवी सहित अन्य किसान उपस्थित थे।



