पूर्व राज्यसभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा ने किया सांसद निधि नवनिर्मित भवन का उद्धघाटन

 

मंझौल, बेगूसराय भारत पोस्ट,

चेरियाबरियारपुर के एकमात्र पीएम श्री अंतरस्नातक RDP बालिका विद्यालय में सांसद निधि से बने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोहपूर्वक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के आसपास के कई गणमान्य की उपस्थिति भी शोभायमान रही। सर्वप्रथम राकेश सिन्हा ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु विद्यालय पार्क में ही वृक्षारोपण का कार्य किया। तत्पश्चात् उन्होंने नवनिर्मित कमरों का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में शिक्षा और तकनीक के बीच चल रहे द्वन्द पर सभी का ध्यान आकर्षित करवाया। उन्होंने कहा कि नैतिक शिक्षा पर बल देकर ही मानवनिर्माण से राष्ट्रनिर्माण तक की चुनौतियों को पार पाया जा सकता है। उन्होंने कई सारे प्रेरक कथाओं का जिक्र करते हुए बच्चों में नई ऊर्जा संचार करने का प्रयास किया। उन्होंने नैतिकता की ताकत से किस तरह सामाजिक चेतना को जागृत किया जा सकता है, इस पर अष्टवक्र, कालिदास, महत्मा गाँधी, और विनोबा भावे को याद करते हुए बच्चों को महात्माओं की जीवनी से प्रेरित करने की भरपूर कोशिश की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रभारी डॉ चंदन कुमार ने विद्यालय मे शैक्षणिक बाधाओं पर सांसद का ध्यान आकृष्ट करवाया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षक सुदर्शन अंशुमाली ने किया। इस अवसर शिक्षाप्रेमी कन्हैया कुमार, गणमान्य कुमार अनिल, अमित कुमार सिंह गप्पू, रवि कुमार, श्यामजी, रिशुराज, शालिग्राम सिंह, रौशन कुमार, अजय कुमार चुलबुल, चुनचुन सिंह, पत्रकार महेश भारती, देवनिरंजन भारती, पूर्व प्रो रामाज्ञा सिंह, आँचल कुमारी, डेजी कुमारी, शालिनी राज, सगुन भारती आदि मौजूद रहे। स्थानीय प्रतिनिधियों ने उनसे बंद पड़े डिग्री कॉलेज को पुनः प्रारम्भ करवाने की माँग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button