गया जी के विपिन एसडीओ से बने डीपीओ
-किसान के बेटे ने बीपीएससी 70वीं में लहराया परचम
भारत पोस्ट संवाददाता
गया जी। गया जी जिले के गुरुआ प्रखंड के जलपा गांव निवासी विपिन कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग ;बीपीएससी. परीक्षा में सफलता हालिस की है। उनका जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ;डीपीओ. पद पर चयन हुआ है। इस सफलता से उन्होंने क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। साधारण किसान परिवार से निकलकर हासिल की गई उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
गुरुआ प्रखंड के जलपा गांव निवासी विपिन कुमार का चयन बीपीएससी के माध्यम से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पद पर हुआ है। उनके चयन की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।
विपिन कुमार किसान विजय कुमार सिंह दांगी और कमला देवी के पुत्र हैं। उनके बड़े भाई एलआईसी एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों वाले परिवार से आने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
विपिन कुमार इससे पहले बीएसएल बोकारो में एसडीओ पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक कार्यों का अनुभव और निरंतर अध्ययन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों और समाज के लोगों का कहना है कि विपिन कुमार शुरू से ही मेधावी और कर्मठ छात्र रहे हैं। उन्होंने साबित किया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने विपिन कुमार को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से पूरे दांगी समाज में गर्व और उत्साह का माहौल है।




