पार्सल वैन से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

 

अजित प्रसाद, विशेष संवाददाता जलपाईगुड़ी /सिलीगुड़ी (उत्तर बंगाल):
जलपाईगुड़ी जिले के भक्तिनगर थाना अंतर्गत आशिघर आउटपोस्ट की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की पार्सल वैन से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तर एकटियासाल इलाके में एक पार्सल वैन को रोककर तलाशी ली गई, इसी दौरान बड़ी मात्रा में कफ सिरप बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने वाहन के चालक और ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम कनाई शील (वाहन चालक) और शुभंकर दास (मैनेजर) बताए गए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कफ सिरप कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था, साथ ही इसके पीछे किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता है या नहीं।

बरामद कफ सिरप की अनुमानित बाजार कीमत कई लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों को कल जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button