महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे शारदीय नवरात्रि के पर्व पर “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत एंटीरोमियो पुलिस टीम व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई एवं हेलमेट वितरित किया गया-
*ब्यूरो चीफबाराबंकी* प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे शारदीय नवरात्रि के पर्व पर “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों एवं थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत महिला थाना प्रभारी उ0नि0 श्रीमती मुन्नी देवी व यातायात पुलिस द्वारा आस-पास चिन्हित हॉटस्पॉट्स क्षेत्र पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों, ड्राइविंग लाइसेन्स/ बीमा/ हेलमेट आदि चेक कर हिदायत दी गई एवं दो पहिया वाहन चालकों को सुरक्षा हेतु हेलमेट का वितरण किया गया।
इसी क्रम में यातायात प्रभारी श्री रामयतन यादव ने दो पहिया/चार पहिया वाहनों के चालकों द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव, मोडिफाई साइलेन्सर, काली फिल्म/हूटर आदि यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नियमानुसार कार्यवाही की गई।


