संकेत साहित्य मंच में गंगांजलि साझा काव्य संग्रह का लोकार्पण

 

बिलासपुर – संकेत साहित्य संस्था बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 06.02.2026 को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी में बिलासपुर के साहित्य मनीषियों ने अपनी रचनाओं से माहौल को साहित्यमय कर दिया। बसंत ऋतु को रचनाकारों ने बखूबी चित्रण किया। गीत ग़ज़ल हास्य व्यंग से गोष्ठी सार्थकता पूर्ण संपन्न हुई।
संकेत साहित्य के मंच पर गंगांजलि साझा काव्य संग्रह का लोकार्पण किया गया। गंगांजलि साझा काव्य संग्रह के संपादक डॉ. अजय शुक्ल हैं व इस संग्रह में कवि संगम त्रिपाठी हास्य व्यंग जबलपुर मध्यप्रदेश, कवि पंकज बुरहानपुरी कवि लेखक बुरहानपुर,‌ कवि श्याम फतनपुरी कवि गीतकार गोमती नगर लखनऊ, डॉ. सोमनाथ शुक्ल कवि लेखक प्रयागराज की रचनाएं संग्रहित हैं। गंगांजलि साझा काव्य संग्रह भावनाओं का काव्य संगम है।
गंगांजलि साझा संग्रह का लोकार्पण वरिष्ठ कवि ग़ज़लकार केवल कृष्ण पाठक, डॉ. शिवशरण श्रीवास्तव ‘अमल’ , राकेश कुमार खरे, अंजनी कुमार तिवारी ‘ सुधाकर ‘ व नरेंद्र कुमार शुक्ल अविचल ने किया। कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि उपस्थित जनों ने गंगांजलि साझा संग्रह के लोकार्पण पर बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button