कानपुर में सड़क पार करते मासूम को मां से पहले मिली मौत : 6 घंटे जाम

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। तेज रफ्तार ने सड़क सड़क पर खड़ी मां से मिलने से पहले मासूम को मौत से मिलवा दिया। जिसके शिकंजे से धरती के भगवान भी उसे बचा नहीं सके। घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों और गांव वालों में लगभग 6 घंटे तक रोड भी जाम किया ,जिसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समझाकर खुलवाया।
तेज रफ्तार से एक और मौत की यह घटना बिधनू थाना क्षेत्र में हाजीपुर मोड़ के पास हुई। जहां 3 वर्षीय मासूम आयुष अपनी मां से मिलने के लिए सड़क पार कर रहा था।
उस समय अपनी नानी शिवरानी और बड़े भाई प्रशांत के साथ खेतों से लौट आयुष अपने बड़े भाई का हाथ पकड़कर चल रहा था जबकि मां सोनी सड़क के दूसरी तरफ खड़ी थी।
मां को देखते ही आयुष ने भाई का हाथ छोड़ दिया और उनकी तरफ भागा। इसी दौरान जहानाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। सोनी ने बस चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। ग्रामीणों के पीछा करने पर चालक बाजपुर मोड़ के पास बस छोड़कर फरार हो गया।
परिजन तुरंत आयुष को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने शव को जहानाबाद मार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्पीड ब्रेकर लगाने और 15 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। प्रदर्शन 6 घंटे तक चला। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस में लोगों को समझा बुझाकर बड़ी मुश्किल से सड़क जाम खुलवाया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानवीन के साथ फरार ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button