विधायक श्याम शर्मा के कार्यालय में शहीदी दिवस पर कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ।
भारत पोस्ट नई दिल्ली – हरी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्याम शर्मा के कार्यालय प्रताप नगर में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 वे शहीदी दिवस पर आज एक कीर्तन समागम का आयोजन किया गया इस अवसर पर पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनीये मेहताब सिंह दरबार साहिब वालो ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया
इस कीर्तन दरबार में हरी नगर विधानसभा क्षेत्र से विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीओ के प्रतिनिधि एवं RWA के प्रतिनिधि पहुंचे हुए थे क्षेत्र की संगत भी बहुत बड़ी संख्या में कीर्तन सर्वण करने पहुंची, विधायक श्याम शर्मा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी की लासनी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने एक धर्म की रक्षा हेतु गुरु तेग बहादुर जी ने अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया था, श्याम शर्मा ने बताया कि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने गुरु तेग बहादुर साहिब जी के बलिदान दिवस 25 नवम्बर 2025 को दिल्ली में सरकारी अवकाश की घोषणा कर अपनी सच्ची श्रद्धांजलि भेंट की है।इस अवसर पर संगत द्वारा श्याम शर्मा को किरपान भेट की गई।श्याम शर्मा ने इस अवसर पर अपने हाथों से लंगर प्रसाद भी संगतो में वितरण किया,इस अवसर पर दूध का लंगर एवं दाल प्रसादे का लंगर बांटा गया।इस कीर्तन दरबार में पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी, सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी से परमजीत सिंह मक्कड़, जसप्रीत सिंह विक्की मान, रविन्द्र सिंह सोनू, अमरजीत सिंह अमर मीडिया प्रभारी, चरनजीत सिंह लवली,सोनू चड्डा, मनमोहन सिंह जाली, प्रतिक सिंह जानू, बलदेव सिंह वीरजी,ओपी गुप्ता , गगन साहनी, हेमंत हांडा, सुभाष तंवर,शशी तंवर, राजीव बहल, बिट्टू छिब्बर,भरत मेहता आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।इस के अलावा पश्चिमी जिला के पदाधिकारी एवं मंडलो के अध्यक्ष भी मोजूद रहे।

