मूसलाधार बारिश में कोलकोता का जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

शहर में पिछले 6 घंटे 250 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई

 

अजित प्रसाद/कोलकाता/ सिलीगुड़ी: बंगाल की राजधानी कोलकाता में मूसलाधार बारिश से मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीती पूरी रात हुई भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शहर में पिछले 6 घंटे 250 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। शहर के कई हिस्सों में गंभीर जलजमाव हो गया है। भारी बारिश का ट्रैफिक पर बुरा असर पड़ा है। कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। मेट्रो और रेल सेवाओं भी बारिश का असर पड़ा है। दोनों सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। सड़कें जलमग्न, रेल सेवाएं प्रभावित: मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से भारी बारिश हुई है। रातभर हुई बारिश की वजह से शहर की कई सड़कों जलमग्न हो गईं। कई जगहों पर घरों में भी पानी भर गया है। हावड़ा स्टेशन यार्ड, सियालदह दक्षिण स्टेशन यार्ड, चितपुर उत्तर केबिन, विभिन्न कार-शेड और सियालदह यार्ड के विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया है। हावड़ा और सियालदह मंडलों की रेलवे लाइनों पर पानी भर गया है। पानी को निकालने के लिए कई जगहों पर पानी के पंप लगाए गए हैं। आस-पास के सिविल क्षेत्र से भी पानी भरने की वजह से पानी वापस रेलवे यार्ड में बह रहा है, जिससे मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button