देश की आर्थिक प्रगति में एलआईसी की उत्कृष्ट एवं अग्रणी भूमिका: एन चंद्रा
शाखा कार्यालय बेगूसराय में मनाया गया भारतीय जीवन बीमा निगम का 69वां स्थापना दिवस
बेगूसराय ब्यूरो। भारतीय जीवन बीमा निगम का 69वां स्थापना दिवस शाखा कार्यालय बेगूसराय में सोमवार को उत्सवी माहौल में मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य शाखा प्रबंधक एन चन्द्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य शाखा प्रबंधक ने कहा कि देश की प्रगति में एलआईसी की उत्कृष्ट एवं अग्रणी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि एलआईसी भारत की सबसे बड़ी सरकारी स्वामित्व वाली जीवन बीमा और निवेश कंपनी के रूप में जानी जाती है। उन्होंने पॉलिसीधारकों के सेवाओं में हुए उत्तरोत्तर सुधार एवं परिवर्तन पर प्रकाश डाला। वरीय अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि एलआईसी का स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि यह करोड़ों ग्राहकों के भरोसे का प्रतीक है। अधिकारी डीके पासवान ने कहा कि आज देशभर में एलआईसी के योगदान को कर्मचारियों नमन करते हैं। कार्यक्रम को संचालन करते वरीय अधिकारी कैलाश सिंह ने कहा कि सम्मानित ग्राहकों का विश्वास के वजह से एलआईसी अपना उत्कृष्ट योगदान देशभर में दे रहा है। यह देश की आर्थिक रीढ़ की भूमिका प्रस्तुत कर रहा है। इस अवसर पर नरेन्द्र नाथ सिन्हा, सुशील कुमार, बीरेन्द्र राय, नरेंद्र कुमार, चंदन कुमार, सृष्टि कुमारी, निधि, नीलिमा, विकास अधिकारी मनीष कुमार सिंह समेत ग्राहकों, कर्मचारियों, अभिकर्ताओं एवं विकास अधिकारियों ने भाग लिया।


