हाथ की सर्जरी के बाद मिथुन चक्रवर्ती की हालत स्थिर, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

*कोलकाता: दिग्गज अभिनेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती (महागुरु) अस्वस्थ होने के बाद कोलकाता के ईएम बाईपास स्थित पीयरलेस अस्पताल में भर्ती हैं। हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हाल ही में सफल सर्जरी की गई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति अब स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
*स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी*

मिथुन चक्रवर्ती का हालचाल जानने के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में अभिनेता से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य जाना। इसके बाद उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम से भी चर्चा की और मिथुन चक्रवर्ती की सेहत से जुड़ी जानकारी ली।

*डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज*

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक हाथ में लगी चोट के बाद मिथुन चक्रवर्ती की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की गई है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। अभिनेता के प्रशंसक और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button