सैकड़ो मंदिर वक्फ की जमीन पर बने होने का मुस्लिम धर्मगुरु कल्बे जव्वाद का दावा झूठ का पुलिंदा :  गोयल

नई दिल्ली। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जय भगवान गोयल ने मुस्लिम धर्मगुरु कल्बे जव्वाद द्वारा दिए गए उस वक्तव्य की कड़ी भर्त्सना की है जिसमें उन्होंने सैकड़ो मंदिर वक्फ की जमीन पर बने होने का दावा किया है। श्री गोयल ने कहा कि इसका सीधा मतलब उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की लोकोक्ति को चरितार्थ करता है।
श्री गोयल ने वक्फ पर गठित कमेटी को कल्बे जव्वाद द्वारा ड्रामा बताने की कटु आलोचना करते हुए इसे देश भर के लाखों-करोड़ों मुस्लिम और हिंदू नागरिकों का अपमान बताया जिन्होंने इस के समर्थन अथवा विरोध में अपना मत व्यक्त किया है।
श्री गोयल ने कहा कि कल्बे जव्वाद जैसे मौलाना जेपीसी के गठन को फर्जी बाड़े की संज्ञा दे रहे हैं और सरकार पर वोटो की खातिर  उठाया गया कदम बता रहे हैं जबकि वास्तविकता यह है कि कलबे जव्वाद जैसे मुस्लिम धर्मगुरू अपनी दुकान जारी रखने के लिए मुसलमानों को भड़काने का काम कर रहे हैं।
श्री गोयल ने दोहराया कि वक्फ में व्यापक सुधार देश विशेषकर गरीब मुसलमान के लिए हितकर सिद्ध होगा। सभी को इस प्रस्तावित बिल का समर्थन करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button