सिलीगुड़ी(पश्चिम बंगाल ) के पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट पर धोखाधड़ी का आरोप,

वोकेशनल सेंटर में बदलने से 300 स्टूडेंट्स की भविष्य खतरे में

* सिलीगुड़ी में पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट नया व्यवसाय का स्रोत

अजित प्रसाद,सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल ) : सिलीगुड़ी के प्रधान नगर पुलिस स्टेशन के सालबारी इलाके में चल रहे एक पैरामेडिकल और नर्सिंग इंस्टीट्यूट पर सैकड़ों स्टूडेंट्स के साथ धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

इंस्टीट्यूट पर पैरामेडिकल कोर्स के नाम पर मोटी फीस वसूलने और बाद में अचानक खुद को वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर घोषित करने का आरोप है।

सूत्रों के मुताबिक, इंस्टीट्यूट में करीब 300 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया था, जिनमें से हर एक ने कोर्स फीस के तौर पर करीब ₹1.30 लाख दिए थे। इंस्टीट्यूट का स्टेटस अचानक बदलने के बाद, स्टूडेंट्स को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और उन्होंने कैंपस के बाहर प्रोटेस्ट करना शुरू कर दिया। DCP राकेश सिंह ने कहा कि पूरे मामले की पूरी जांच चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button