जनता दर्शन पर बढ़ रहा जन का विश्वास, समस्याओं का हो रहा है त्वरित समाधान
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी। जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान हो रहा है। जिसके चलते जनता दर्शन पर जनमानस का विश्वास तेजी से बढ़ रहा है। जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी स्वयं प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनते है और जिले के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रखे है कि सभी अधिकारी अपने अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 से 12 बजे के बीच जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत जन सुनवाई करें और प्राथमिकता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान कराए। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश है कि
इस मामले में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन समस्याओं को अनसुना करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।




