जीविका समूह से नावकोठी में पीएम का वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम, जीविका निधि में की गई राशि ट्रांसफर
नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता। प्रखण्ड क्षेत्र के ई किसान भवन सहित विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री का मंगलवार को जीविका समूह से वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम प्रसारित किया गया। जीविका दीदियों ने इसमें बड़ी संख्या में शिरकत किया। समसा के सिया लषण प्लस टू स्कूल एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगरस विष्णपुर में बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुभारंभ किया गया। पीएम के लाइव टेलीकास्ट को जीविका दीदियों ने देखा। लाइव टेलीकास्ट के दौरान पीएम के द्वारा 105 करोड़ की राशि जीविका निधि में ट्रांसफर किया गया। दीदियों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि राज्य के 11 लाख स्वंय सहायता समूह में जुड़े एक करोड़ चालीस लाख से अधिक दीदियों को आर्थिक गतिविधियों में गति मिलेगी। जीविका निधि से आत्मनिर्भरता और नारी स्वावलंबन को उड़ान मिलेगी।महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन से राज्य और परिवार के विकास में प्रत्यक्ष भागीदारी बढ़ेगी। इस कार्यक्रम में प्रखंड मेंटर ज्योति कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोरंजन कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक रूपम कुमारी, सामुदायिक समन्वयक रोहित कुमार, दुलारचंद राम, विकाश कुमार, रेणु कुमारी, रीना कुमारी, बरखा कुमारी, कुंदन कुमार, अर्चना कुमारी के अलावा बहुत सारी जीविका दीदी एवं प्रदान से प्रीति कुमारी, रेखा कुमारी, पिंकी कुमारी, रिन्कु कुमारी, रानी कुमारी, कामनी कुमारी, मनीषा कुमारी, रेखा कुमारी, संगीता कुमारी, नुतन कुमारी, रीना कुमारी, संजिला कुमारी, सुधा कुमारी, संजु कुमारी, निर्मला कुमारी, संध्या कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।




