पुलिस ने छतौना से किया 78 कार्टून विदेशी शराब को बरामद

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता। नावकोठी पुलिस ने छतौना से 78 कार्टून विदेशी शराब सोमवार की देर शाम बरामद किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शराब कारोबारी बाबा बदल चौधरी स्थान के पास पुराने लैट्रीन की टंकी में काफी मात्रा में शराब छिपा कर रखा हुआ है। उनके नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, अनिल कुमार सिंह तथा सशस्त्र बल के जवान के साथ उक्त स्थल पर पहुँचकर छापेमारी की।छापेमारी के क्रम में राॅयल स्टैग प्रिमियम ह्विस्की के 375 एमएल के 56 कार्टून, इम्पीरियर ब्लू रिजर्व ग्रेन 375 एमएल ह्विस्की के 15 कार्टून तथा 750 एमएल के 7 कार्टून कुल 703.125 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कारोबारी छतौना के रूपेश कुमार उर्फ विदेशिया, गौरव कुमार, गुलशन कुमार, धीरज मिश्र, डफरपुर पूर्वी के मनीष सिंह को नामजद किया गया है। पूर्व में भी शराब कारोबार में नामजद है। कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button