प्रदान संस्था ने बागबानी और तालाब निर्माण का दिया प्रशिक्षण

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता। प्रखंड के महेशवारा में किसानों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया अजय सहनी ने की। पंचायत के किसानों को बागवानी एवं तालाब निर्माण से संबंधित प्रदान संस्था के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण सत्र में शिवचन्द्र के द्वारा किसानों को अपने आय में वृद्धि करने के विभिन्न उपाय से अवगत कराया। मनरेगा द्वारा संचालित योजनाएं, सघन बागवानी करने के तरीके जिससे सीमित जमीन में लगातार लाभ मिलते रहे के गुर सिखाये। नये तकनीक से खेती व तालाब से संबंधित योजनाओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया। बागवानी में खेती, लेआउट, पौधे का चयन, पौधे का उपचार, सिंचाई, पौधे लगाने का विधि, बेहतर आमदनी के लिए योजना एवं मनरेगा के द्वारा मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया। वहीं अफसाना रोजी के द्वारा मछली पालन करने वाले किसानों के लिए सरकार से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया एवं मछली पालन के बारीकियों को सिखाया गया। मौके पर अभय कुमार, रवि कुमार, विकास कुमार सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button