सिविल डिफेंस के रतनलाल नगर प्रखंड ने दबौली मोड पर किया मॉकड्रिल का आयोजन

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं नागरिक सुरक्षा विभाग उ० प्र० शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुसार नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल के अंतर्गत कानपुर महानगर क्षेत्र में आज अपराह्न 4 बजे से नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन रतन लाल नगर प्रखंड द्वारा किया गया। जिसके माध्यम से हवाई हमले की चेतावनी (सायरन), ब्लैक आउट, निकासी, प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराना जैसे अभ्यास शामिल थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक विमलेश कुमार यादव डिविजनल वार्डन वेद प्रकाश वर्मा, डिप्टी डिविजनल वार्डन दीप नारायण दीक्षित, स्टाफ ऑफिसर रामजी गुप्ता, राघवेंद्र गुप्ता, प्रमोद त्रिवेदी, अनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button